What is CAD Full Form? CAD का Full Form क्या होता है? जानें CAD के बारे में जरूरी बातें…

5
(5)

CAD Full Form

दोस्तों क्या आपने कभी CAD शब्द सुना है? या क्या आप जानते हैं की CAD kya hai? CAD की फुल फॉर्म (CAD Full Form) क्या होती है?

नमस्कार दोस्तों हमारे इस ब्लॉग हिन्दी में जानें पर आप सभी का स्वागत है। क्या आप भी इंटरनेट पर CAD के बारे मे (CAD Full Form) ढूंढ रहे है? यदि हाँ तो आज मैं इस आर्टिकल के जरिए आपको CAD kya hota hai? CAD ka Full Form kya hota hai? के बारे में डिटेल में बताने जा रहा हूँ। इस पोस्ट को पढ़कर आप CAD kya hai? (CAD Full Form) के बारे में जान सकेंगे। 

दोस्तो, आज के समय में कंप्यूटर पर आप किसी भी प्रकार के डिज़ाइन कर सकते है अनेक प्रकार की इमारतों के नक्शे कंप्यूटर पर ही बनाते है। हमने बड़े बड़े पुल बांध तथा बड़ी बड़ी इमारतों को अपनी जिंदगी के अंदर देखा है क्या आपको पता है उन बिल्डिंग को सबसे पहले कंप्यूटर के अंदर उनका डिज़ाइन बनाया जाता है। जी हाँ ये सब काम कंप्यूटर का एक प्रोग्राम CAD करता है। 

आज हम आपको इसी CAD प्रोग्राम के बारे में विस्तार से बताने वाले है की यह क्या काम आता है इसकी फुल फॉर्म क्या होती है तथा इसके क्या फायदे होते है। अगर आपकी भी कंप्यूटर के अंदर रुचि है तथा आप कंप्यूटर में कोई 2D यां 3D डिज़ाइन बनाना चाहते है तो आपके लिए इसके बारे में जानना सबसे जरूरी है। इसलिए आप आज के आर्टिक्ल को पूरा जरूर पढ़ना

CAD kya hai? (CAD Full Form)

तो दोस्तों आपको बता दें कि CAD की Full Form Computer Aided Design (कंप्यूटर एडेड डिजाइन) होता है। 

  • C – Computer 
  • A – Aided
  • D – Design

CAD Full Form : Computer Aided Design

CAD Full Form in Hindi : कंप्यूटर एडेड डिजाइन (हिन्दी में अर्थ: कम्प्यूटर की सहायता से डिजाइन बनाना)

इसे Computer Aided Design & Drafting (CADD) भी कहा जाता है।

CAD Full Form Computer Aided Design

Computer Aided Design (CAD) क्या होता है?

CAD एक प्रोग्राम होता है जिसकी मदद से कंप्यूटर के अंदर हम किसी भी प्रकार की 2D और 3D डिज़ाइनिंग और ड्राफ्टिंग कर सकते है इसकी मदद से आप किसी भी इमारत, बिल्डिंग यां फिर मशीन के 3D डिज़ाइन यां मॉडल बना सकते है। इसका आविष्कार ऑटोकैड कंपनी के द्वारा सन 1982 में किया गया था ।

  • CAD डिजाइनिंग का एक सॉफ्टवेयर होता है जिसकी मदद से 2D और 3D की डिजाइन बनाई जाती है, इसका प्रयोग खासतौर पर इंजीनियरों के द्वारा किया जाता है।
  • CAD, सॉफ्टवेयर तथा हार्डवेयर का एक कॉन्बिनेशन होता है जिसकी मदद से इंजीनियर लोग किसी भी प्रकार की डिजाइन को बना सकते हैं।
  • Computer Aided Design अर्थात CAD का प्रयोग इंजीनियर, आर्किटेक्ट, ड्राफ्टर्स के द्वारा तकनीकी रेखांकन या किसी सटीक चित्र को बनाने में करते है।
  • CAD का प्रयोग Two-Dimensional (2-D) चित्र या Three-Dimensional (3-D) में किसी मॉडल को बनाने में किया जाता है।
इन्हें भी देखें :-  What is SYCT Full Form, SYCP Full Form, SYC Full Form, AB Full Form | Ruk Jana Nahi Exam Result (NIOS) में SYCT, SYCP, SYC, AB और P का मतलब क्या है?

 CAD एक महत्वपूर्ण औद्योगिक कला है जिसका व्यापक रूप से कई जगह इस्तेमाल किया जाता है जिसमें मोटर वाहन, जहाज निर्माण और एयरोस्पेस उद्योग, औद्योगिक और वास्तुशिल्प डिजाइन, प्रोस्थेटिक्स और कई अन्य शामिल हैं। इसके अलावा CAD का इस्तेमाल फिल्मों, विज्ञापन में तकनीकी सीन में स्पेशल इफेक्ट के लिए कंप्यूटर एनीमेशन बनाने के लिए भी किया जाता है, जिसे अक्सर DCC (Digital Content Creation) कहा जाता है।

CAD का इतिहास

CAD की रूपरेखा 1960 के दशक में रखी गई थी जब Evan Sutherland नाम के एक व्यक्ति ने SKETCHPAD नामक एक कंप्यूटर प्रोग्राम डिजाइन किया था। SKETCHPAD पहला CAD सॉफ्टवेयर और GUI प्रोग्राम था जिसने यूजर्स को इलेक्ट्रॉनिक रूप से नियंत्रित पेन का उपयोग करके CRT मॉनिटर पर स्केचिंग करके कंप्यूटर पर डिजाइनिंग करने की सुविधा दी थी।

जबकि 1960 के दशक के मध्य और अंत में इस तकनीक के इर्द-गिर्द बहुत सारे शोध कार्य और सुधार किए गए थे।

 1970 के दशक के अंत में SKETCHPAD के GUI और आधुनिक ऑब्जेक्ट-ओरिएंटेड प्रोग्राम को अन्य परिवर्तन के साथ अधिक व्यावहारिक 2D CAD सॉफ़्टवेयर प्रोग्राम बनाने के लिए उपयोग किया गया था। 

पहला 3D मॉडलिंग CAD प्रोग्राम 1972 में विकसित किया गया था। इसके बाद, CAD सॉफ्टवेयर को अधिक बेहतर, सुलभ और किफायती बनाने के लिए काम किया गया।

सन 1980 के दशक तक, Computer Aided Design अर्थात CAD System कंप्यूटर सिस्टम से अलग हुआ करते थे, लेकिन आज आप CAD का सॉफ्टवेयर भी खरीद सकते हैं तथा उसको आप अपने कंप्यूटर या डेस्कटॉप पर भी चला सकते हैं।

CAD प्रोग्राम के प्रकार / Types of CAD Programs

CAD Program विभिन्न प्रकार के होते हैं और इसलिए, इसे चार प्रमुख खंडों में वर्गीकृत किया जाता है।

  • 2-D CAD
  • 3-D CAD
  • 3-D वायरफ्रेम और सरफेस मॉडलिंग
  • सॉलिड मॉडलिंग

अब आइए इन चारों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं-

2-D CAD 

2-D CAD का उपयोग ज्यामितीय आकृतियों और आकृतियों का उपयोग करके सपाट चित्र बनाने के लिए किया जाता है। 2-D CAD के बहुत सारे एप्लीकेशन होते हैं परंतु इसका इस्तेमाल वेक्टर-आधारित लेआउट्स को डिजाइन करने में सबसे अधिक किया जाता है।

3-D CAD 

3-Dimensional डिज़ाइन बनाने में मदद करता है।

 3D CAD प्रोग्राम्स का ज्यादातर प्रयोग वीडियो गेम तथा एनीमेटेड फिल्मों को बनाने में किया जाता है। इसके बहुत से रियल-वर्ल्ड एप्लीकेशन भी हैं जैसे- Civil Engineering, Products Design तथा Simulation Modelling.

3D वायरफ्रेम और सरफेस मॉडलिंग

3D वायरफ्रेम और सरफेस मॉडलिंग का उपयोग पारदर्शी वायरफ्रेम पैटर्न बनाने के लिए किया जाता है। और इस कारण डिजाइनर उन्हें 3D संरचना का हिस्सा बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। 

सॉलिड मॉडलिंग

सॉलिड मॉडलिंग आपको 2D या 3D वायरफ्रेम में वजन, घनत्व और वॉल्यूम जोड़ने की अनुमति देता है।

सीएडी के उपयोग (Uses of CAD) 

CAD का उपयोग बहुत से स्थानों पर किया जाता है, जिनमें से कुछ निम्न प्रकार से है-

  • CAD का इस्तेमाल करके हम 2D व 3D आदि का उपयोग करके निर्मित उत्पादों के फिजिकल कंपोनेंट के लेआउट को डिजाइन कर सकते हैं।
  • CAD का इस्तेमाल करके टायर्स, इंजन आदि जैसे विभिन्न प्रकार के ऑटो कंपोनेंट को भी तैयार किया जा सकता है।
  • CAD को सड़क, जलवायु तथा टोपोग्राफी मैप्स को डिज़ाइन करने के लिये कार्टोग्राफी में उपयोग किया जाता हैं।
  • CAD का उपयोग मिसाइलों, हवाई जहाज, अंतरिक्ष वाहनों तथा उपग्रहों के डिज़ाइन में भी किया जाता हैं।
  • CAD सॉफ्टवेयर का उपयोग वास्तुशिल्प निर्माण उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। जहां फ्लोर प्लान के मामले में, 2D टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं और इमारतों की स्कीमैटिक्स के मामले में, 3D टूल का इस्तेमाल किया जा सकता हैं।
  • इस प्रोग्राम का इस्तेमाल विभिन्न उद्योगों और क्षेत्रों में कई पेशेवरों द्वारा किया जाता है जैसे कि निर्माता, गेम डिजाइनर, इंटीरियर और फैशन डिजाइनर, और एनीमेशन इलस्ट्रेटर, अन्य।
इन्हें भी देखें :-  What is NBA Full Form? NBA का Full Form क्या होता है? जानें NBA के बारे में जरूरी बातें…

इन सबके अलावा और भी बहुत से स्थानों पर तथा ऐसे बहुत से कार्य होते हैं जिसमें CAD का इस्तेमाल किया जाता है।

CAD के लाभ / Benefit of CAD

  • CAD सॉफ्टवेयर डिजाइनरों को एक डिजाइन बनाने, एडिट करने, विश्लेषण करने और फिर जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज करने की सुविधा देता है। इस तरह यह डिज़ाइन की क्वालिटी में सुधार करता है और एक डिज़ाइनर की दक्षता बढ़ाता है।
  • CAD सॉफ्टवेयर पेटेंट एप्लिकेशन का उपयोग करके किसी उत्पाद और उसके डिजाइन की सिक्योरिटी में मदद करता है।
  • यह डिजाइनरों का बहुत समय बचाता है जिसका इस्तेमाल वे डिजाइन को पूर्ण करने में कर सकते हैं।
  • यह यूजर्स को विभिन्न तरीकों से अधिक उत्पादक बनाता है। सबसे पहले, एक प्रोजेक्ट पर बचा हुआ टाइम दूसरी परियोजना को पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है जो टोटल उत्पादकता को बढ़ाता है। इसके अलावा, टाइम, क्वॉलिटी और लागत में कमी के मामले में उत्पादकता देखी गई है।
  • CAD सॉफ्टवेयर की एक्यूरेसी उल्लेखनीय और बेजोड़ है। इसके साथ काम करते समय लगभग शून्य त्रुटियां हैं। अधिकांश सीएडी सॉफ्टवेयर में एक फीचर होता है जिसे इंटरफेरेंस चेकिंग कहा जाता है जो डिजाइन के कुछ हिस्सों के बीच हस्तक्षेप की जांच करता है जिसके परिणामस्वरूप कोई त्रुटि नहीं होती है।
  • CAD डिजाइन और चित्र डिजिटल फाइलें हैं जिन्हें आसानी से और तुरंत एक टीम के सदस्यों के बीच शेयर किया जा सकता है। उन्हें अब क्लाउड में भी इस्तेमाल और स्टोर किया जा रहा है ताकि डिजाइन विशिष्ट टीम के सदस्यों के लिए समीक्षा और कस्टमाइजेशन के लिए हर समय अवेलेबल हो।

CAD के नुकसान

  • Computer Aided Design का सॉफ्टवेयर ज्यादा heavy होता है। यदि इसके लिए इंस्टॉल हार्डवेयर पावरफुल और बेस्ट क्वालिटी का नहीं है तो यह अच्छी परफॉर्मेंस नहीं देगा। इसीलिए प्रोसेसर के कोर और, पर्याप्त रैम और ग्राफिक कार्ड सबसे इंपोर्टेंट एलिमेंट हैं जो CAD सॉफ्टवेयर के अच्छे परफॉर्मेंस के लिए जरूरी होते हैं।
  • CAD सॉफ्टवेयर महंगा होता है। खास तौर पर मेंबरशिप फीस के कारण इसकी कीमत अधिक हो जाती है। इसमें प्रायः एक लाइसेंसिंग मॉडल होता है जहां यूजर्स को मेंबरशिप अवधि के लिए सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल करने की परमिशन है, जो यूजर्स द्वारा भुगतान किए गए भुगतान के आधार पर एक महीने या एक वर्ष के लिए हो सकता है।

FAQ on CAD Full Form

CAD से संबंधित कुछ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ) यहां दिए गए हैं:

इन्हें भी देखें :-  What is CAC Full Form? CAC का Full Form क्या होता है? जानें CAC के बारे में जरूरी बातें…
Q . CAD का Full Form क्या होता है? What is  CAD Full Form?

Ans : CAD की Full Form Computer Aided Design (कंप्यूटर एडेड डिजाइन) होता है। 

C – Computer 
A – Aided
D – Design

CAD Full Form : Computer Aided Design

CAD Full Form in Hindi : कंप्यूटर एडेड डिजाइन (हिन्दी में अर्थ: कम्प्यूटर की सहायता से डिजाइन बनाना)

Q . CAD किसके लिए प्रयोग किया जाता है? What is a CAD used for?

Ans : CAD एक प्रकार का सॉफ्टवेयर होता है जिसका प्रयोग कंप्यूटर में 2D तथा 3D प्रकार की डिजाइंस को बनाने के लिए किया जाता है। 

CAD में हम 2D व 3D आदि का उपयोग करके निर्मित उत्पादों के फिजिकल कंपोनेंट के लेआउट को डिजाइन कर सकते हैं, CAD का इस्तेमाल करके टायर्स, इंजन आदि जैसे ऑटो कंपोनेंट को भी तैयार किया जा सकता है।

Q . CAD कितने प्रकार के होते हैं? How many types of CAD are there?

Ans : CAD चार प्रकार के होते हैं
2D CAD का उपयोग

जियोमेट्रिकल डिज़ाइन और आकृतियों का उपयोग करके सपाट चित्र बनाने के लिए किया जाता है।

3D CAD 3 डाइमेंशनल डिज़ाइन बनाने में मदद करता है।

3D वायरफ़्रेम और सरफेस मॉडलिंग का उपयोग वायरफ़्रेम पैटर्न बनाने के लिए किया जाता है, जो पारदर्शी होते हैं और डिज़ाइनर उनका उपयोग 3D संरचना का हिस्सा बनाने के लिए कर सकते हैं।

सॉलिड मॉडलिंग आपको 2D या 3D वायरफ्रेम में वजन, घनत्व और वॉल्यूम जोड़ने की अनुमति देता है।

Q . CAD का उपयोग करने के क्या लाभ हैं? What are the benefits of using CAD?

Ans : CAD का उपयोग करने के कई फायदे हैं –

CAD सॉफ्टवेयर डिजाइनरों को डिजाइन की क्वालिटी में इंप्रूव करने में मदद करता है।

CAD सॉफ्टवेयर पेटेंट एप्लिकेशन का इस्तेमाल करके किसी प्रोडक्ट और उसके डिजाइन की सिक्योरिटी में मदद करता है।
इससे डिजाइनरों का काफी समय बचता है।

CAD सॉफ्टवेयर अपने यूजर्स की प्रोडक्टिविटी बढ़ाता है।

CAD सॉफ्टवेयर की एक्यूरेसी उल्लेखनीय और बेजोड़ है।

CAD फाइलें आसानी से एक टीम के सदस्यों के बीच शेयर की जा सकती हैं।

Q . Banking में CAD की Full Form क्या होती है? What is CAD Full Form in Banking?

Ans : Banking के फील्ड में CAD का मतलब Current Account Deficit होता है।

CAD Full Form in Banking : Current Account Deficit

Current Account Deficit (चालू खाता घाटा) (CAD) दूसरे देशों को उत्पाद बेचकर प्राप्त धन और अन्य देशों से सामान और सेवाओं को खरीदने के लिए खर्च किए गए धन के बीच की कमी है।

Q . Medical में CAD की Full Form क्या होती है? CAD Full Form in Medical?

Ans : Medical के फील्ड में CAD का मतलब Coronary Artery Disease होता है।

CAD Full Form in Medical : Coronary Artery Disease

Coronary Artery Disease एक बीमारी होती है जिसमें कोरोनरी धमनियों (रक्त वाहिकाओं जो रक्त और ऑक्सीजन को हृदय तक ले जाती हैं) का संकुचन या रुकावट होती है।  कोरोनरी धमनी की बीमारी आमतौर पर Atherosclerosis (कोरोनरी धमनियों के अंदर वसायुक्त पदार्थ और पट्टिका का निर्माण) के कारण होती है।

Also Read :- What is CS Full Form? CS का Full Form क्या होता है? जानें CS के बारे में जरूरी बातें…

MCU Full Form in Hindi | MCU का मतलब क्या होता है? जानें MCU के बारे में जरुरी बातें

दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी कैसी लगी।

अगर ये आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे 5 star रेटिंग दीजिए!

Average rating 5 / 5. Vote Count: 5

No votes so far! Be the first to rate this post.

Kavita Devi
Kavita Devi

 कविता देवी  हिन्दी में जानें ब्लॉग की Founder और Author है। इन्हें हमेशा से इंटरनेट पर जानकारी पढ़ना और उसे अन्य लोगों के साथ शेयर करना पसंद है। अगर आपको इनके द्वारा शेयर की गई जानकारी अच्छी लगती है तो आप इन्हे Social Media पर फॉलो कर सकते है। Thank You!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *