What is MSCIT Full Form? | MSCIT का Full Form क्या होता है? जानें MSCIT के बारे में जरूरी बातें…

4.1
(7)

MSCIT Full Form Hindi

दोस्तों क्या आपने कभी MSCIT शब्द सुना है? या क्या आप जानते हैं की MSCIT kya hai? MSCIT की फुल फॉर्म (MSCIT Full Form) क्या होती है?

नमस्कार दोस्तों हिन्दी में जानें ब्लॉग पर आप सभी का स्वागत है। क्या आप भी इंटरनेट पर MSCIT के बारे मे (MSCIT Full Form) ढूंढ रहे है? यदि हाँ तो आज मैं इस आर्टिकल के जरिए आपको MSCIT kya hota hai? MSCIT ka Full Form kya hota hai? के बारे में डिटेल में बताने जा रहा हूँ। इस पोस्ट को पढ़कर आप MSCIT kya hai? (MSCIT Full Form) के बारे में जान सकेंगे।

MSCIT क्या है?

ms-cit

तो दोस्तों सबसे पहले आपको बता दे कि ये MSCIT आखिर होता क्या है? दरअसल ये महाराष्ट्र राज्य में वहां की राज्य सरकार के द्वारा करवाया जाने वाला कंप्यूटर कोर्स है।

यदि आप महाराष्ट्र में रहते है तो आपको MSCIT के बारे में जरूर पता होगा, क्योंकि महाराष्ट्र में इस कोर्स को बहुत ज्यादा करवाया जा रहा है। इसीलिए यदि आप महाराष्ट्र में रहते है और कंप्यूटर के फील्ड में अपने नॉलेज को बढ़ाना चाहते है तो आप ये कोर्स कर सकते है। लेकिन इस कोर्स को करने से पहले आपको इस कोर्स के बारे में जानकारी होना जरुरी है।

तो दोस्तों अब हम आपको बता देते हैं की MSCIT का फुल फार्म क्या होता है? दोस्तों MSCIT का फुल फार्म होता है Maharashtra State Certificate in Information Technology (महाराष्ट्र स्टेट सर्टिफिकेट इन इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी)

MSCIT Full Form : Maharashtra State Certificate in Information Technology

MSCIT Full Form In Hindi : महाराष्ट्र स्टेट सर्टिफिकेट इन इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (हिंदी में अर्थ “सूचना प्रौद्योगिकी में महाराष्ट्र राज्य द्वारा प्रमाण पत्र”

MSCIT full form in marathi : एमएससीआयटी (MSCIT) चा फुल फॉर्म – MSCIT Full Form in Marathi

MSCIT चा फुल फॉर्म “Maharashtra State Certificate in Information Technology” असा होतो. MSCIT चा मराठी अर्थ “महाराष्ट्र स्टेट सर्टिफिकेट इन इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी” असा आहे.

MSCIT Full Form : Maharashtra State Certificate in Information Technology

दोस्तों जैसा की आपको ऊपर बताया गया है की MSCIT यानी Maharashtra State Certificate in Information Technology  एक प्रकार का कंप्यूटर कोर्स है। यह कोर्स आपको सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) के क्षेत्र मे शिक्षित करता है।

इस कोर्स को साल 2001 मे Maharashtra Knowledge Corporation Limited (MKCL) द्वारा शुरू किया गया था। MKCL एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है जिसे भारत के राज्य महाराष्ट्र सरकार के उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा नियंत्रित किया जाता है।

MSCIT Course महाराष्ट्र में सबसे लोकप्रिय IT कोर्स मे से एक है। MSCIT Course मे आपको Certified Professional द्वारा कम्प्यूटर और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के बारे डिटेल में सिखाया जाता है। MSCIT Course मे आपको ERA (eLearning Revolution) द्वारा प्रैक्टिकली हैंड्स ऑन प्रैक्टिस कराई जाती है।

यह महाराष्ट्र राज्य में IT Industry का एक बहुत प्रसिद्ध कोर्स है। अब तक 90 लाख से भी अधिक लोग इस कोर्स को करके कंप्यूटर एजुकेशन हासिल कर चुके हैं। हालांकि, शुरुआत में MSCIT कोर्स स्टुडेंट्स द्वारा सिर्फ इसलिए भी किया जाता था क्योंकि यह सरकारी नौकरी के लिए जरूरी था।

लेकिन बदलते समय के साथ इस कोर्स के पाठ्यक्रम में भी बड़ा बदलाव आया है। कंप्यूटर के रोजाना के कामों के लिए या जॉब के लिए भी जो स्टुडेंट्स कंप्यूटर में निपुणता चाहते हैं उनके लिए अब MSCIT कोर्स आवश्यक हो चुका है।

MSCIT कोर्स का उद्देश्य

जैसा की आप सभी को मालूम है आज का युग डिजिटल युग है। आज के समय लगभग हर काम चाहे किसी को पैसे भेजना या ऑनलाइन शॉपिंग करना, ईमेल भेजना, कोई डॉक्यूमेंट या इमेज या वीडियो भेजना, PAN या Aadhar card बनवाना हो, मोबाईल रिचार्ज करना हो, किसी जॉब के लिए एप्लीकेशन देना हो, Resume बनाना हो, प्रेजेंटेशन बनाना हो, डाटा मैनेज करना हो सभी काम ऑनलाइन ही होने लगे हैं। और तो और आजकल ऑनलाइन ही पैसे भी कमाए जा सकते हैं।

तो ऐसे मे आप को हर तरह के सॉफ्टवेयर और टेक्नोलॉजी से जुड़ी सामान्य जानकारी तो होनी चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ MSCIT Course को बनाया गया है जहां आपको कंप्यूटर (सॉफ्टवेयर और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) से जुड़ी जानकारी दी जाती है जिससे आप भी ऑनलाइन तमाम तरह के काम कर सके।

MSCIT Course Syllabus

MSCIT Course विभिन्न उम्र के लोगों के लिए है जहां से वे डिजिटल एजुकेशन हासिल कर सकते हैं। एक स्टूडेंट से लेकर नौकरी पेशा या फिर बुजुर्ग व्यक्ति भी इस कोर्स में भाग लेकर कंप्यूटर की स्किल्स सीख सकते हैं।

MSCIT Course में दिए गए कंटेंट से 200 से ज्यादा Skills सीखी जा सकती है, जिनमें से प्रमुख Skills की जानकारी नीचे दी गई है।

इन्हें भी देखें :-  What is MAN Full Form? LAN, MAN, WAN और PAN क्या है? जानें LAN, MAN, WAN और PAN के बारे में जरूरी बातें…

mscit course full form

Typing Skills :- MSCIT Course में आपको साइंटिफिक तरीकों से इंग्लिश, हिंदी और मराठी में बिना गलती किए तेजी से टाइपिंग करने का प्रशिक्षण दिया जाता है। जिससे आप कंप्यूटर पर बिना कीबोर्ड को देखे तेजी से टाइप करने का हुनर सीख सकते हैं।

21st Century Job Skills :- 21वीं सदी में बहुत सारे इंसानी कामों को मशीने सफलतापूर्वक कर रही हैं। अतः ऑफिस में या वर्क प्लेस में अपने कार्यों को और अधिक शीघ्रता से और प्रभावी तरीके से करने के लिए आपको Office Automation Tools की जानकारी मिलती है।

21st Century Daily Life Skills Websites and Apps :- खुद की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने और जीवन को और आसान बनाने के लिए इन्टरनेट पर मौजूद विभिन्न तरह की Application और Websites का इस्तेमाल करना सीखना।

21st Century Citizenship Skills :- बड़ी उम्र के लोगों को MSCIT Course वह Skill देता है जिससे वे Government द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की Services और Schemes के बारे में जानकारी ले सके।

21st Century Study Skill :- 21वीं सदी में गूगल, यूट्यूब, फेसबुक आदि ने जानकारियां हासिल करने का तरीका ही बदल दिया है। एक छात्र के तौर पर आप कैसे इंटरनेट का इस्तेमाल बेहतर शिक्षा के लिए कर सकते हैं? वह कौशल आपको MSCIT देता है।

IT Concepts and General Awareness :- इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) के फील्ड में रोजाना नए नए अविष्कार एवं खोजें हो रही हैं। तो अगर आप IT के फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते तो यहां से आप उचित कौशल सीखने की शुरुआत कर सकते हैं।

Go Green :- Computer, Mobile जैसे गैजेट आज हमारे जीवन का जरूरी हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन कैसे इनका उपयोग करते हुए एक Eco फ्रेंडली वातावरण बनाया जा सकता है MSCIT कोर्स में इसकी भी जानकारी दी जाती है।

Netiquettes :- साइबर वर्ल्ड में कैसे आप ऑनलाइन इंटरनेट पर अच्छा व्यवहार कर अपनी प्रतिष्ठा बढ़ा सकते हैं वह Skill भी आपको इस कोर्स में सिखाया जाता है।

Cyber Security Skills :- इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो जोखिम की संभावनाएं भी बनी रहती है तो Cyber Security और Safety Tips की जानकारी भी आपको इसी कोर्स में मिल जाती है।

MSCIT कोर्स की अवधि – Duration of MSCIT Course

कोर्स के पाठ्यक्रम के अनुसार इसकी अवधि को घंटों के अनुसार बांटा गया है जो कि निम्नलिखित है-

  • eLearning of Classroom Content : 50 Hours (1 Hour Per Day)
  • eLearning of Lab Content on Computer and Smart phone : 50 Hours (1 Hour Per Day)
  • Book Reading, Self-Study, Revision and Practice 44 Hours

इस प्रकार इस समय का टोटल निकाला जाए तो इस कोर्स की संपूर्ण अवधि 144 घंटे होती है।

MSCIT के कोर्स की जानकारी?

ms-cit full form

MSCIT Course को करने हेतु आपके पास दो ऑप्शन होते हैं। आप या तो कंप्यूटर की जानकारी (IT Awareness) बढ़ाने के लिए इस कोर्स को कर सकते हैं। या फिर आप जॉब करने के लिए इस कोर्स में एप्लाई कर सकते हैं।

आइए पहले बात करते हैं IT Awareness के बारे में

IT Awareness Mode

IT Awareness के Course में निम्न श्रेणी के अंतर्गत आने वाले लोग हिस्सा ले सकते हैं :-

  • स्कूली स्टुडेंट्स
  • टीचर्स
  • सरकारी तथा अर्ध सरकारी कर्मचारी
  • हाउसवाइफ
  • सीनियर सिटीजन
  • या फिर वह व्यक्ति जो कंप्यूटर के क्षेत्र में कुछ बेसिक जानकारी प्राप्त करने का इच्छुक हो।

MSCIT IT Awareness Mode Syllabus

अगर आप एक स्कूल स्टूडेंट हो तो आपके लिए IT Awareness MS-CIT Course बेस्ट रहेगा।

इस Mode में कुल 50 सत्र (Sessions) होंगे जिन Sessions के अंदर निम्नलिखित विषय पढ़ाए जाएंगे :

Session 01-05 : इस Sessions में स्टूडेंट्स को कंप्यूटर की बेसिक जानकारियां तथा कंप्यूटर गेम्स के बारे में बताया जाता है।

Session 06 to 40 : दूसरे सत्र में स्टूडेंट्स को ऑफिस स्किल्स की जानकारी दी जाती हैं जो उन्हें अपने दैनिक जीवन के क्रियाकलापों को करने में भी मदद करती है।

Session 41 to 50 : तीसरे तथा अंतिम सेशन में कुछ प्रभावी मॉड्यूल दिए गए हैं। जिसमें आपको शुरुआत से प्रोग्रामिंग के बेसिक से लेकर बेसिक फ्रीलांसिंग कार्यों से जुड़ी जानकारी दी जाती है।

इन सत्र में पढ़ाए गए विषयों के बाद कोर्स के अंत में आपसे Basic Office Skills से संबंधित क्वेश्चंस पूछे जाते हैं और असाइनमेंट भी कराया जाता है।

इसके अलावा MSCIT कोर्स में छात्रों के पास एडीशनल सब्जेक्ट के तौर पर किसी टॉपिक्स से जुड़ी गहन जानकारी प्राप्त करने हेतु कुछ टॉपिक्स दिए गए होते हैं। छात्र अपनी मर्जी से किसी भी टॉपिक को डिटेल से सीख समझ सकता है।

Optional Subjects (ऐच्छिक विषय) of MSCIT Course IT Awareness Mode
  • Basics of Programming
  • Photo Retouching and Editing
  • Photo Background Remover
  • World of Graphic Design
  • Certificate Designer
  • Newspaper Advertisement Designer
  • Business Card Designer
  • Corporate Gift: T-Shirt Designer / Mug Designer
  • Social Media Promotional Creatives
  • Brochure Designer
  • Job Readiness

अगर आप जॉब की तैयारी करने हेतु कंप्यूटर के फील्ड में जरूरी स्किल प्राप्त करना चाहते हैं। तो आप MSCIT के दूसरे Mode (Job Readiness Mode) का चयन कर सकते हैं। यह कोर्स कोई भी वह व्यक्ति कर सकता है जो सरकारी या निजी जॉब पाना चाहता है।

MSCIT का Job Readiness Mode Course कौन कौन कर सकता है?

  • अगर आप जॉब कर रहे हो,
  • या फिर वे लोग जो अपनी पहली नौकरी ढूंढ रहे हैं।
  • इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र और वे जो अपने कौशल को बढ़ाकर जॉब में अपना प्रमोशन पाना चाहते हैं।
  • या फिर वे लोग जो फ्रीलांसिंग की शुरुआत करना चाहते हैं उनको ये Job Readiness MS-CIT Course करना चाहिए।
इन्हें भी देखें :-  What is CS Full Form? CS का Full Form क्या होता है? जानें CS के बारे में जरूरी बातें…

इस कोर्स में कुल 50 सेशन कराए जाएंगे। जिनमें प्रत्येक सेशन के अंतर्गत निम्नलिखित टॉपिक्स पर जानकारी थ्योरी एवं प्रैक्टिकल के रूप में मिलेगी।

Sessions 01 to 05 : पहले सत्र में जॉब प्राप्त करने से जुड़ी बेसिक जानकारी पर फोकस किया जाता है। जिसमें Job Readiness को समझना विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर देखना तथा Job Roles, Job Readiness Toolkit इत्यादि की जानकारी मिलेगी।

Session 06 to 40 : इस सत्र में जॉब प्राप्त करने हेतु सभी आवश्यक ऑफिस स्किल्स तथा हमारे दैनिक जीवन में काम आने वाली स्किल्स की जानकारी स्टूडेंट को दी जाती है।

Session 41 to 50 : तीसरे सत्र में दिए गए 10 modules जॉब प्राप्त करने हेतु विभिन्न सेक्टर्स की जानकारी देते हैं।

कोर्स के खत्म होने के बाद, परीक्षा में ऑफिस स्किल्स से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।

इसके अलावा MSCIT के Job Readiness Mode में भी छात्रों के पास एडीशनल सब्जेक्ट के तौर पर किसी टॉपिक्स से जुड़ी गहन जानकारी प्राप्त करने हेतु कुछ टॉपिक्स दिए गए होते हैं। जिसमे छात्र अपनी मर्जी से किसी भी टॉपिक को डिटेल से सीख समझ सकता है।

MSCIT कोर्स के Job Readiness Mode के Optional Subjects (ऐच्छिक विषय)
  • Book Cover Designer
  • Excel Template Designer
  • Photo Retouching and Editing
  • Data Organiser in Excel
  • Photo Background Remover
  • Excel Workbook Manager
  • Corporate Gift: T-Shirt Designer / Mug Designer
  • Basic Dashboard Creator in Excel
  • Business Card Designer
  • Data Analyzer in Excel using Pivot Table
  • Chart Creator in Excel
  • Basic Financial Analyzer in Excel
  • Scenario Manager in Excel
  • Excel Form Creator
  • Brochure Designer
  • Digital Tracing (Vector)
  • Certificate Designer
  • Wedding Invitation Designer
  • Social Media Promotional’ s Designer and Marketer
  • Flyer Designer
  • Corporate Gift: Mug Designer
  • Corporate Event Invitation Card Designer
  • Web Banner Designer
  • Magazine Cover Designer
  • Slideshows & Promo Videos Creator
  • Poster Designer
  • Data Entry Operator
  • Newspaper Advertisement Designer
  • Web Design Assistant (Wix)
  • World of Graphic Design
  • Social Media Promotional Creatives
  • Basics of Programming
  • SCRATCH Programming (Basics)
  • 3D Modelling Product Design
  • 3D UV Texturing and Mapping Artist
  • Studio Lighting

MSCIT Course मे Admission कैसे लें

MSCIT कोर्स मे आप दो तरह से एडमिशन ले सकते है पहला ऑनलाइन और दूसरा किसी Center पर जाकर ऑफलाइन एडमिशन ले सकते है।

MS-CIT Online Admission Process / MSCIT कोर्स में ऑनलाइन एडमिशन कैसे लें?

आप MSCIT कोर्स को ऑनलाइन घर बैठे ही सीखकर कंप्यूटर के फील्ड में जानकार बन सकते हैं। क्योंकि अब MSCIT कोचिंग सेंटर के साथ-साथ ऑनलाइन टीचिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराता है। आप MSCIT के ऑनलाइन कोर्स के लिए कैसे एप्लाई कर सकते हैं आइए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस

MSCIT कोर्स के लिए ऑनलाइन एडमिशन लेने का तरीका?

  • Step 1 :- सबसे पहले MSCIT की ऑफिशियल वेबसाईट mkcl.org/join पर जाएं।

mscit official website homepage

  • Step 2 :– इस वेबसाइट पर आने के बाद यहां आपको Online Enrollment की जानकारी मिल जाएगी तो यहां से ऑनलाइन एडमिशन लेने के लिए आप Enroll Now के बटन पर क्लिक करें।
  • Step 3 :– यहां मांगी गई जानकारी सही सही भरें
  • Step 4 :- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा इस पेज में आपको नीचे दी गई जानकारियां भरनी होंगी।
  1. Name :- आपका नाम
  2. Date of Birth :- आपकी जन्मतिथि
  3. Gender :- यहां आपको अपना gender (लिंग male या female) सेलेक्ट करना होगा।
  4. Mobile Number :- आपका मोबाइल नंबर
  5. Address :- आपका पूरा एड्रेस (पिन कोड सहित)

अब अंत में Exam Sheet और टर्म्स और कंडीशन को एक्सेप्ट करने के चेक बॉक्स पर Tick करें।

  • Step 6 :- अब Send OTP बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 7 :- इसके बाद आपके द्वारा भरे हुए मोबाइल नंबर पर एक OTP (One Time Password) आएगा। दिए हुए कॉलम में OTP दर्ज करके Proceed के बटन पर क्लिक करके आगे बढ़े।
  • Step 8 :- अब अपनी सुविधा के हिसाब से दी गई लिस्ट में से अपने लिए उचित सेंटर चुने।
  • Step 9 :- अब आपके सामने नया पेज ओपन होगा यहां आपको अपनी इंक्वायरी ID मिल जाएगी। अब आपके सामने तीन ऑप्शन दिए गए हैं आप इनमें से कोई भी ऑप्शन को चुन सकते हैं।
  • Step 10 :- और फिर Find Center के बटन पर क्लिक करें। उसके बाद Select A Center के बटन पर क्लिक करें अब सारी जानकारियां एक बार फिर चैक करने के बाद अगले स्टेप में आपको कोर्स की पेमेंट पे करनी है तो Proceed के बटन पर क्लिक करें।
  • Step 11:- अब आगे के पेज में आपको Universal Payment System स्क्रीन पर दिखाई देगा तो आप सबमिट के बटन पर क्लिक करें, अब Pay Now के बटन पर क्लिक करें।
  • Step 12 :- अब कोई भी ऑनलाइन पेमेंट मोड सेलेक्ट करें और Payment करें। Payment करने के बाद आपको मैसेज में एक Learner Code मिलेगा जिस कोड के जरिए आप MSCIT के ऐप में Login कर कोर्स को Access कर सकते है।

MS-CIT के Center पर जाकर ऑफलाइन एडमिशन कैसे लें?

  • इसके लिए आपको MS-CIT ऑथराइज लर्निंग सेंटर (ALC) में जाना होता है और इस कोर्स के लिए एडमिशन लेना होता है। अपने नजदीकी MSCIT केंद्र का पता लगाने के लिए, यहां क्लिक करें।
  • Applicant को निर्धारित शुल्क के साथ MS-CIT ऑथराइज लर्निंग सेंटर (ALC) में उपलब्ध एक एप्लीकेशन फॉर्म fill करनी होती है।
  • एडमिशन के समय फोटो आईडी प्रूफ की फोटोस्टेट कॉपी, स्टूडेंट की पासपोर्ट साइज की फोटो देने होते है।
  • एक बार जब आप अपनी डिटेल्स और डॉक्यूमेंट्स और फीस का भुगतान कर देंगे, तो MSCIT ऑथराइज लर्निंग सेंटर (ALC) द्वारा आपकी की जानकारी को MKCL के सॉफ्टवेयर पर अपलोड किया जाता है और Applicant का डेटा अपलोड होने के बाद ऑथराइज लर्निंग सेंटर (ALC) फीस की रसीद Applicant को दे देता है ।
  • इसके बाद Applicant को ALC द्वारा भरे गए ऑनलाइन जानकारी को जाँचना होता है।
  • शिक्षार्थी द्वारा अध्ययन सामग्री प्राप्त करने के बाद, शिक्षार्थी अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके ERA के माध्यम से तुरंत सीखना शुरू कर सकता है।
इन्हें भी देखें :-  What is UAPA Full Form? UAPA Act क्या है? UAPA का मतलब क्या होता है? जानें UAPA के बारे में…

MSCIT Course की Fees :-

बात की जाए MSCIT कोर्स की Fees की तो आपको बता दें इस कोर्स की फीस महाराष्ट्र में अलग अलग होती है। फिलहाल मार्च 2022 की MSCIT की बैच के लिए नीचे दी गई फीस लागू हैं।

यदि आप Mumbai Metropolitan Region Development Authority (MMRDA) ने रहते है तो इस कोर्स के लिए आपको 4500 रूपए देने पड़ेंगे। अगर Instalment में पैसा देना चाहे है तो आप दो Instalment (2350 + 2350) करके इस कोर्स की फीस भर सकते है।

वही महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्र के छात्रों को यह कोर्स करने के लिए 4000 रूपए देना पड़ेगा। इसे भी आप दो Instalment करके दे सकते है। Instalment में आपको 2100 + 2100 रूपए देना पड़ेगा।

इस फीस में कोर्स फीस, एग्जाम फीस और सर्टिफिकेट फीस शामिल है।

यह Fees MS-CIT के सभी मोड ऑथराइज लर्निंग सेंटर (ALC), MS-CIT ऑनलाइन और MS-CIT सैटेलाइट सेंटर पर लागू होती है।

MSCIT Course के Exam

  • MSCIT Course me 50 मार्क्स का एग्जाम होती है और ये ऑनलाइन होती है।
  • इसमें 35 मार्क्स के प्रैक्टिकल Questions होते है और 15 मार्क्स के ऑब्जेक्टिव के Questions होते है।
  • 35 मार्क्स के Questions में MS Word, MS Excel, MS PowerPoint, MS Outlook, इंटरनेट, और MS Windows Operating System के टॉपिक पर होते है और इनका पासिंग मार्क्स 14 होता है।
  • 15 मार्क्स के Questions ऑब्जेक्टिव होते है इसमें 15 में से 6 मार्क्स पासिंग के लिए जरुरी होते है।
  • Exam Center मे कैमरा रिकॉर्डिंग लगा होता है, जो एग्जाम दे रहा है उसका फेस रिकॉर्ड किया जाता है। साथ में साइड कैमरा भी होता है, एग्जामिनर भी होते है। एग्जाम सेण्टर पे किसी भी तरह का गलत व्यवहार यानि कॉपी ना हो ये रिकॉर्ड करने के लिए कैमरा लगे होते है |

MSCIT Exam का रिजल्ट

MS-CIT का एग्जाम होने के तुरंत बाद आपको रिजल्ट देखने मिलता है और रिजल्ट का एक प्रिंटआउट भी आपको दिया जाता है उसे Provisional Certificate कहते है।

फाइनल सर्टिफिकेट आपको 3 महीने के बाद आपके सेण्टर पर ही मिलता है।

यदि कोई Exam में फेल हो जाता है तो चिन्ता की कोई बात नहीं है। लगभग 500 रुपये की फीस देकर आप दुबारा एग्जाम दे सकते है वो 1 या 2 महीने के बाद होगी।

आप इस बात की चिंता न करे की आपको सर्टिफिकेट में लिखके आएगा की आपने 2nd Attempt में एग्जाम क्लियर किए है तो ऐसा कुछ भी सर्टिफिकेट पे लिखके नहीं आता हैं।

वो फ्रेश रिजल्ट / सर्टिफिकेट ही मिलता है किसीको भी आपका सर्टिफिकेट देखके ये पता नहीं चलेगा कि आपने 2 बार एग्जाम दिए है।

कौन सी भाषा में एग्जाम देना होगा?

इस बात की बिलकुल चिंता मत कीजिये क्योंकी एग्जाम के वक्त आप लैंग्वेज सेलेक्ट कर सकते है।

जब आप लॉगिन करते है आपके सामने ऑप्शन आता है कि आप किस भाषा मे एग्जाम देना चाहते हो।

आपको हिंदी, इंग्लिश, मराठी इन भाषाओं के ऑप्शन मिलते है।

FAQ About MSCIT Full Form

Q. MSCIT की फुल फार्म क्या होती है?

Ans : MSCIT का फुल फार्म होता है Maharashtra State Certificate in Information Technology (महाराष्ट्र स्टेट सर्टिफिकेट इन इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी)

MSCIT Full Form : Maharashtra State Certificate in Information Technology

MSCIT Full Form In Hindi : महाराष्ट्र स्टेट सर्टिफिकेट इन इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
(हिंदी में अर्थ “सूचना प्रौद्योगिकी में महाराष्ट्र राज्य द्वारा प्रमाण पत्र”)

ये महाराष्ट्र राज्य में वहां की राज्य सरकार के द्वारा करवाया जाने वाला कंप्यूटर कोर्स है।

यह कोर्स आपको सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) के क्षेत्र मे शिक्षित करता है।

इस कोर्स को साल 2001 मे Maharashtra Knowledge Corporation Limited (MKCL) द्वारा शुरू किया गया था।

Q. MSCIT में ERA का क्या मतलब है?

Ans : MSCIT में ERA का मतलब है eLearning Revolution for All (ERA)। इसे MKCL (Maharashtra Knowledge Corporation Limited) द्वारा शुरू किया गया था।

Q. MSCIT में ALC क्या है?

Ans : MSCIT में ALC का मतलब है Authorize Learning Center (ऑथराइज लर्निंग सेंटर / ALC) यदि आप MSCIT कोर्स ऑफलाइन सेंटर पर जाकर करना चाहते हैं तो आपको MSC के ALC (Authorize Learning Center) पर जाकर करना होगा।

तो दोस्तों ऊपर आर्टिकल में हमने आपको MSCIT की फुल फॉर्म (MSCIT Full Form) : Maharashtra State Certificate in Information Technology के बारे में डिटेल में जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं की इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको MSCIT क्या होता है? MSCIT की फुल फॉर्म (MSCIT Full Form) क्या होती है? और Maharashtra State Certificate in Information Technology (MSCIT) के बारे में अच्छे से समझ आ गया होगा।

दोस्तो यदि आपको इस फील्ड से जुड़ा कोई सवाल है तो आप कमेन्ट कर के जरूर पूछे और इस पोस्ट को अपने दोस्तों मे भी जरूर शेयर करें क्योंकि ज्ञान बाटने से बढ़ता है। आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद!

दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी कैसी लगी।

अगर ये आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे 5 star रेटिंग दीजिए!

Average rating 4.1 / 5. Vote Count: 7

No votes so far! Be the first to rate this post.

Kavita Devi
Kavita Devi

 कविता देवी  हिन्दी में जानें ब्लॉग की Founder और Author है। इन्हें हमेशा से इंटरनेट पर जानकारी पढ़ना और उसे अन्य लोगों के साथ शेयर करना पसंद है। अगर आपको इनके द्वारा शेयर की गई जानकारी अच्छी लगती है तो आप इन्हे Social Media पर फॉलो कर सकते है। Thank You!

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *