What is SQA Full Form? SQA का Full Form क्या होता है?

5
(1)

SQA Full Form

दोस्तों क्या आपने कभी SQA शब्द सुना है? या क्या आप जानते हैं की SQA kya hai? SQA Full Form क्या होती है?

नमस्कार दोस्तों हमारे इस ब्लॉग हिन्दी में जानें पर आप सभी का स्वागत है। क्या आप भी इंटरनेट पर SQA के बारे मे (SQA Full Form) ढूंढ रहे है? यदि हाँ तो आज मैं इस आर्टिकल के जरिए आपको SQA kya hota hai? SQA ka Full Form kya hota hai? के बारे में डिटेल में बताने जा रहा हूँ। इस पोस्ट को पढ़कर आप SQA kya hai? (SQA Full Form) के बारे में जान सकेंगे। 

SQA kya hai? (SQA Full Form)

तो दोस्तों आपको बता दें कि SQA की Full Form Software Quality Assurance ( हिंदी में साफ्टवेयर क्वालिटी एश्योरेंस) होता है।

SQA Full Form : Software Quality Assurance

SQA Full Form in Hindi : साफ्टवेयर क्वालिटी एश्योरेंस

SQA Full Form Software Quality Assurance

Software Quality Assurance (SQA) किसे कहते हैं? 

Software Quality Assurance (SQA) एक ऐसी प्रोसेस होती है, जो सॉफ्टवेयर की क्वालिटी जैसे सॉफ्टवेयर की परफॉर्मेंस, डिजाइन, विश्वसनीयता, ड्यूरेबलिटी, प्राइस, यूजर की जरूरत और अपेक्षाओं में खरा उतरना आदि, को सुनिश्चित करती है। 

Software Quality Assurance (SQA) की प्रॉसेस को सॉफ्टवेयर के डेवलपमेंट के साथ-साथ ही किया जाता है। यह एक ऐसी प्रोसेस है जिसमे सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की सभी प्रक्रियाओं, विधियों, गतिविधियों और कार्य मदों की निगरानी की जाती है और साफ्टवेयर डेवलेपमेंट के लिए परिभाषित स्टैंडर्ड्स का अनुपालन किया जाता है।  ये परिभाषित स्टैंडर्ड्स ISO 9000, CMMI Model, ISO 15504, आदि जैसे किसी एक या इनका संयोजन हो सकते हैं।

 SQA सॉफ्टवेयर के आवश्यकताओं को परिभाषित करने से लेकर कोडिंग और ग्राहक के यूज के लिए software देने तक निरंतर रूप से किया जाता है। यह सॉफ्टवेयर के डेवलपमेंट की प्रॉसेस को सुधरने में मदद करता है, क्योंकि सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की प्रॉसेस में एक छोटी सी प्रॉब्लम को अनदेखा करने पर वह बाद में बड़ी मुसीबत का कारण बन सकती है। इसी कारण Software Quality Assurance (SQA) के मदद से सॉफ्टवेयर को डेवलप करने के साथ-साथ उसकी क्वालिटी को भी जाँचा जाता है।

Activities Comes under Software Quality Assurance :-

Software Quality Assurance (SQA) के अंतर्गत किए जाने वाले प्रमुख कार्य निम्नलिखित है:-

SQA Management Plan :- इसमें यह योजना बनाई जाती है की सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की प्रॉसेस में  में Software Quality Assurance (SQA) को कैसे किया जाएगा। साथ ही इसके के लिए एक योग्य टीम का गठन भी किया जाता है।

Setting the Checkpoints :- Software Quality Assurance की टीम द्वारा सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की प्रॉसेस के दौरान क्वालिटी का मूल्यांकन करने के लिए विभिन्न checkpoints (जांच बिंदुओं ) को स्थापित करना चाहिए । विभिन्न Checkpoints के द्वारा एकत्रित आंकड़ों के आधार पर सॉफ्टवेयर की क्वालिटी  का मूल्यांकन करना चाहिए ।

इन्हें भी देखें :-  What is ICSE Full Form? ICSE का Full Form क्या होता है? जानें ICSE Board के बारे में जरूरी बातें…

Apply Multi Testing Strategy :- सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की प्रॉसेस के दौरान साफ्टवेयर की क्वालिटी चैक करने के लिए किसी भी एक टेस्टिंग स्ट्रेटजी पर निर्भर न करें। अगर कोई दूसरी टेस्टिंग स्ट्रेटजी आपके पास उपलब्ध हों, तो उनका यूज करें।

Measure Change Impact :- कई बार किसी प्रोजेक्ट में मौजूद errors को ठीक करने के लिए किए गए चेंजेस से कई नई errors उत्पन्न हो जाती हैं। 

इसीलिए यह बहुत जरूरी होता है कि जब भी प्रोजेक्ट के किसी प्रॉब्लम को ठीक करने के लिए प्रोजेक्ट में कोई छोटा सा भी चेंज किया गया हो तो उस छोटे से चेंज का पूरे प्रोजेक्ट पर क्या प्रभाव पड़ेगा इसकी भी जांच की जानी चाहिए।

Make Rules for Following the Procedure :- सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट की प्रॉसेस के दौरान नियमों के पालन की आवश्यकता पर जोर देना चाहिए । प्रोजेक्ट से जुड़े सभी टीम के सदस्यों को इस बात के लिए बाध्य करना चाहिए कि वह उन सभी procedure का पालन करें जिन्हें प्रोजेक्ट के मैनेजमेंट द्वारा डिसाइड किया गया हो।

Manage Good Relations :- Software के डेवलपमेंट में शामिल टीम के सभी सदस्य के साथ अच्छे संबंध बनाये रखना बहुत जरुरी है। Programming टीम के साथ Software Quality Assurance (SQA)के टीम का खराब रिलेशन से प्रोजेक्ट पर सीधे बुरी तरह से प्रभाव डालेगा। अपने पर्सनल लाभ के लिए कभी भी प्रोजेक्ट पर कोई दिक्कत नही आनी चाहिए।

Software Quality Assurance (SQA) Advantage and Disadvantage

Software Quality Assurance (SQA) Advantage  (सॉफ्टवेयर क्वॉलिटी एश्योरेंस के लाभ) :-

  • Software Quality Assurance के कारण अच्छी क्वालिटी के software डेवलपमेंट पॉसिबल होता है।
  • यह प्रोजेक्ट के कई कमियों को दूर करता है जिससे टाइम और cost की बचत होती है।
  • यह एक विश्वसनीय उत्पाद का निर्माण करता है।
  • सॉफ्टवेयर बनाने की प्रोसेस में सुधार करती है।
  • इसमें किसी भी प्रोजेक्ट के लिए इस प्रकार से मापदंड तैयार किए जाते हैं जिससे की टीम के लोगों द्वारा की जाने वाली निजी गलतियों में सुधार किया जा सके।
  • चूँकि SQA की प्रक्रिया को सॉफ्टवेयर डेवलप करने के साथ-साथ ही किया जाता है इसलिए यह बाद में उत्पन्न होने सकने वाली बड़ी प्रॉब्लम्स को पहले ही ठीक कर देता है।

Software Quality Assurance (SQA) Disadvantage :-

  • Software Quality Assurance या SQA टीम द्वारा project में कुछ अधिक संसाधनों को शामिल कर लिया जाता है। गुणवत्ता को बनाए रखने में मदद करने के लिए अधिक श्रमिकों को रोजगार देना पड़ता है, इससे उनके वेतन में अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है।
  • कई बार एक छोटे से भाग में की जाने वाले परिवर्तन के बाद गुणवत्ता परीक्षण के लिए पूरे प्रोजेक्ट को जांचा जाता है इसमें बहुत अधिक समय बर्बाद होता है।

SQA Techniques

SQA अर्थात Software Quality Assurance के लिए कई अलग-अलग तकनीकें उपलब्ध है, जिनमें कुछ प्रमुख तकनीक निम्नलिखित रुप से है :-

Auditing :- Auditing में यह चैक किया जाता है की सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट की प्रॉसेस में जुड़े हुए सभी लोगों ने Standard Processes (मानक प्रक्रिया) का पालन किया है या नहीं।

इन्हें भी देखें :-  What is SYCT Full Form, SYCP Full Form, SYC Full Form, AB Full Form | Ruk Jana Nahi Exam Result (NIOS) में SYCT, SYCP, SYC, AB और P का मतलब क्या है?

Reviewing :- इसमें सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट की आंतरिक और बाहरी हितधारकों द्वारा समीक्षा किया जाता है।

Code Inspection :- इसमें एक प्रशिक्षित सहकर्मी द्वारा Source Code का inspection किया जाता है एवं कोड में मौजूद त्रुटिओं को दूर किया जाता है।

Design Inspection :- इसमें सॉफ्टवेयर के डिजाइन का निरीक्षण किया जाता है। इसके अंतर्गत उत्पाद के Structures और interface, Logic, Performance (प्रदर्शन), Error Handling और Recovery, Testability (टेस्टिबिलिटी), Extensibility (एक्स्टेंसिबिलिटी) आदि को चैक किया जाता है।

Simulation :- Simulation एक ऐसा टूल होता है जो वास्तविक जीवन की स्थितियों का काल्पनिक मॉडल बनाकर System के व्यवहार की जांच करता है।

Functional Testing :- Functional Testing एक प्रकार का ब्लैक बॉक्स परीक्षण है जो सॉफ्टवेयर सिस्टम के कार्यक्षमता और विशेषताओं के परीक्षण पर केंद्रित है।

Standardization :- इस प्रक्रिया में सॉफ्टवेयर के code में मौजूद अस्पष्टता और अनुमान को कम करके सॉफ्टवेयर की क्वालिटी को सुनिश्चित किया जाता है।

Static Analysis :- इस प्रॉसेस में एक Automated Tool के मदद से प्रोग्राम के source code का विश्लेषण किया जाता है। यह तकनीक सॉफ्टवेयर में quality assurance के अलावा चिकित्सा और परमाणु के क्षेत्र में भी अत्यधिक उपयोग की जाती है। 

सॉफ्टवेयर मेट्रिक्स और रिवर्स इंजीनियरिंग Static Analysis के कुछ लोकप्रिय रूप हैं।

WalkThroughs :- सॉफ्टवेयर WalkThroughs या Code WalkThroughs में developer Team से कोड के संबंध में सवाल उठाये जाते है तथा उन्हें वैकल्पिक सुझाव भी दिया जाता है।

Stress Testing :- इसके मदद से सामान्य परिस्थितियों में बदलाब करके यह जाँचने का प्रयास किया जाता है की System कितना दबाव झेलने में सक्षम है।

Six Sigma :- Six Sigma एक प्रकार का पैमाना या मापदंड है जिसका उपयोग किसी सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट को प्रमाणित करने के लिए किया जाता है। 

अगर कोई प्रोडक्ट Six Sigma Certified है इसका मतलब ये है की वो Software 99.76 % तक Error Free है।

Differences between Software Quality Assurance (SQA) & Software Testing :-

हालाँकि Software Quality Assurance (SQA) और Software Testing दोनों एक जैसे ही लगते है लेकिन दोनों के बीच बहुत अधिक अंतर है। इनके बीच के कुछ प्रमुख अंतर निम्नलखित रूप से है :-

Software Quality Assurance (SQA)Software Testing
Software Quality Assurance एक इंजीनियरिंग प्रोसेस है जिसका उपयोग सॉफ्टवेयर की क्वॉलिटी सुनिश्चित करने में होता है।Software Testing अर्थात सॉफ़्टवेयर परीक्षण का उद्देश्य सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट में मौजूद errors को ढूंढ कर उसे ठीक करने का होता है।
यह एक पूर्व-सतर्कता-संबंधी उपाय है।यह एक सुधारात्मक तकनीक है।
SQA साफ्टवेयर  के क्वालिटी को आश्वस्त करता है।साफ्टवेयर टेस्टिंग भी सॉफ्टवेयर के क्वालिटी को ही आश्वस्त करता है।

तो दोस्तो इस तरह हम कह सकते हैं की Software Quality Assurance (SQA) किसी भी सॉफ्टवेयर निर्माण करने वाली कंपनी के बाजार में सफल होने के लिए बहुत आवश्यक है कि वह ऐसे सॉफ्टवेयर का निर्माण करें जो ग्राहक की उम्मीदों पर खरा उतरने योग्य हो, इसलिए सॉफ्टवेयर जीवन चक्र के सभी भाग में सॉफ्टवेयर की क्वॉलिटी को इंश्योर करने के लिए Software Quality Assurance (SQA) का इस्तेमाल किया जाता है।

इन्हें भी देखें :-  PPT Full Form in Hindi | PPT का मतलब क्या होता है? जानें PPT के बारे में जरुरी बातें

तो दोस्तों उम्मीद करता हूं ऊपर दिए गए आर्टिकल के द्वारा आपको SQA की Full Form (SQA Full Form) के बारे में अच्छे से पता चल गया होगा। और आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की और भी जानकारी के लिए आप हमारे इस वेबसाइट के और भी आर्टिकल देख सकते हैं। आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद!

FAQ About SQA Full Form

Q. What does SQA mean? What is the Full Form of SQA?

Ans : Full Form of SQA is Software Quality Assurance ( हिंदी में साफ्टवेयर क्वालिटी एश्योरेंस) Software Quality Assurance (SQA) एक ऐसी प्रोसेस होती है, जो सॉफ्टवेयर की क्वालिटी जैसे सॉफ्टवेयर की परफॉर्मेंस, डिजाइन, विश्वसनीयता, ड्यूरेबलिटी, प्राइस, यूजर की जरूरत और अपेक्षाओं में खरा उतरना आदि, को सुनिश्चित करती है।

Q. What is SQA Full Form in Medical?

Ans : SQA Full Form in Medical : Society of Quality Assurance

Q. What is SQA Full Form in Biochemistry?

Ans : SQA Full Form in Biochemistry : SargaQuinoic Acid

Q. What is SQA Full Form in Rheumatology?

Ans : SQA Full Form in Rheumatology : Semi-Quantitative Analysis

Q. What does SQA Engineer mean?

Ans : Software Quality Assurance (SQA) Engineers सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट की प्रॉसेस में स्टैंडर्ड्स को नियंत्रित करने के प्रभारी होते हैं। वे सावधानीपूर्वक उत्पाद विनिर्देशों और सुविधाओं की योजना बनाते हैं, और वे सुनिश्चित करते हैं कि फाइनल प्रोडक्ट का अच्छी तरह से परीक्षण किया जाए और बग या तकनीकी गड़बड़ियों के बिना शिप किया जाए।

Q. How does anyone become a SQA Engineer?

Ans : एक SQA Engineer बनने के लिए आपको कंप्यूटर इंजीनियरिंग या इसके समकक्ष में कम से कम बैचलर डिग्री आवश्यक है। इसी के साथ ही साथ Agile Software Development methodologies के साथ Proven Quality Assurance का अनुभव आवश्यक है। और इसके साथ Automated Testing  के साथ अनुभव और जरूरी Automated Testing  Tools के साथ प्रत्यक्ष व्यावहारिक अनुभव होना आवश्यक है।

Q. What is SQA Manufacturing? मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में SQA क्या होता है?

Ans : मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में SQA का Full Form Statistical Quality Assurance (हिंदी में सांख्यिकीय गुणवत्ता आश्वासन) होता है।Statistical Quality Assurance (SQA) का उपयोग विनिर्माण प्रक्रिया में संभावित विविधताओं की पहचान करने और भाग-प्रति-मिलियन (PPM) आधार पर संभावित दोषों की भविष्यवाणी करने के लिए किया जाता है।  यह फाइनल प्रोडक्ट का एक स्टेटिकल डिस्क्रिप्शन प्रदान करता है और निर्माण के दौरान उत्पन्न होने वाली क्वालिटी और सिक्योरिटी के इश्यूज को संबोधित करता है।

Q. What is SQA SDLC? SQA SDLC क्या है?

Software Quality Assurance (SQA),  Software Development Life Cycle (SDLC) के भीतर एक सतत प्रक्रिया है जो यह सुनिश्चित करने के लिए विकसित सॉफ़्टवेयर की नियमित रूप से जाँच करती है कि यह वांछित गुणवत्ता उपायों को पूरा करता है।  SQA प्रथाओं को अधिकांश प्रकार के सॉफ़्टवेयर विकास में लागू किया जाता है, भले ही अंतर्निहित सॉफ़्टवेयर विकास मॉडल का उपयोग किया जा रहा हो।

Also Read :- What is MNC Full Form? MNC का Full Form क्या होता है? जानें MNC के बारे में जरूरी बातें…

दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी कैसी लगी।

अगर ये आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे 5 star रेटिंग दीजिए!

Average rating 5 / 5. Vote Count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Kavita Devi
Kavita Devi

 कविता देवी  हिन्दी में जानें ब्लॉग की Founder और Author है। इन्हें हमेशा से इंटरनेट पर जानकारी पढ़ना और उसे अन्य लोगों के साथ शेयर करना पसंद है। अगर आपको इनके द्वारा शेयर की गई जानकारी अच्छी लगती है तो आप इन्हे Social Media पर फॉलो कर सकते है। Thank You!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *