What is NCC Full Form? NCC का Full Form क्या होता है? जानें NCC के बारे में जरूरी बातें…

5
(1)

NCC Full Form

दोस्तों क्या आपने कभी NCC शब्द सुना है? या क्या आप जानते हैं की NCC kya hai? NCC की फुल फॉर्म (NCC Full Form) क्या होती है?

Table of Contents

नमस्कार दोस्तों हमारे इस ब्लॉग TachFan.in पर आप सभी का स्वागत है। क्या आप भी इंटरनेट पर NCC के बारे मे (NCC Full Form) ढूंढ रहे है? यदि हाँ तो आज मैं इस आर्टिकल के जरिए आपको NCC kya hota hai? NCC ka Full Form kya hota hai? के बारे में डिटेल में बताने जा रहा हूँ। इस पोस्ट को पढ़कर आप NCC kya hai? (NCC Full Form) के बारे में जान सकेंगे। 

NCC kya hai? (NCC Full Form)

तो दोस्तों आपको बता दें कि NCC की Full Form National Cadet Corps (नेशनल कैडेट कोर) होता है।

NCC Full Form : National Cadet Corps 

NCC Full Form in Hindi : नेशनल कैडेट कोर (हिंदी में अर्थ “राष्ट्रीय छात्र सेना”)

NCC Full Form National Cadet Corps

NCC Full Form : National Cadet Corps (NCC) क्या है? What is National Cadet Corps (NCC)?

National Cadet Corps (NCC) भारत में  एक स्वैच्छिक संगठन है, यह संगठन मुख्य रूप से पूरे भारत में हाई स्कूल, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों से कैडेटों की भर्ती करता है। और इसके साथ ही छोटे हथियारों एवं परेडों में बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण देने का काम करता है। इसका मुख्य कार्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

एनसीसी (NCC) यानी नेशनल कैडेट कोर (National Cadet Corps) देश के लिए अनुशासित और देशभक्‍त युवाओं की फौज खड़ा करने वाला संगठन है। यदि विद्यार्थी स्कूल या कॉलेज जीवन में ही एक सैनिक की तरह साहसिक खेलों के साथ अनुशासन में रहने का पाठ सीखना चाहते हैं तो NCC उनके लिए एक बहुत अच्छा माध्यम बन सकता है। स्कूल और कालेज में पढ़ाई करने वाले छात्र NCC से जुड़कर अपने व्‍यक्तित्‍व का विकास कर सकते हैं।

NCC में ट्रैकिंग, माउंटेनिंग, साइकल एक्सपेडिशन जैसे रोमांचक खेल तो होते ही हैं, साथ ही व्यक्तित्व विकास के लिए रचानात्मक कार्य, वाद-विवाद प्रतियोगिता, तात्कालिक भाषण जैसी गतिविधियां भी NCC के लगने वाले कैंपों में होती हैं। जो युवा भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा को अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए कॉलेज टाइम में NCC एक अच्छा माध्यम बन सकता है।

NCC Full Form : NCC का नेतृत्व

NCC का नेतृत्व एक महानिदेशक करता है, इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।  यह एक त्रि-सेवा संगठन है जिसमें थल सेना, नौसेना और वायु सेना शामिल हैं। NCC के कुल 17 निदेशालय हैं, जो पूरे देश को कवर करते हैं।  निदेशालयों की कमान ब्रिगेडियरों या उनके समकक्षों द्वारा की जाती है। NCC कैडेटों की भर्ती स्वैच्छिक आधार पर की जाती है। यह हर उस स्कूल और कॉलेज के छात्र के लिए खुला है, जिसमें सौहार्द और रोमांच की भावना है। 

NCC के A, B और C तीन प्रकार के सर्टिफिकेट होते हैं। इनमे सबसे प्रतिष्ठित ‘C’ सर्टिफिकेट होता है, जो आपको डिफेंस सर्विस में रिजर्व कोटा, NCC स्पेशल एंट्री, और कई अन्य एग्जाम के लिए एक्स्ट्रा मार्क्स जैसे विभिन्न लाभ देता है।  

इन्हें भी देखें :-  What is MR Full Form? MR का Full Form क्या होता है? जानें MR के बारे में जरूरी बातें…

NCC Full Form : National Cadet Corps (NCC) का इतिहास

NCC सबसे पहले जर्मनी में 1666 में शुरू किया गया था। सबसे पहले National Cadet Corps (NCC) की उत्पत्ति ‘University Core’ के रूप में हुई, जो Indian Defense Act 1917 के तहत सेना की कमी को पूरा करने के उद्देश्य के लिए बनाया गया था। 1920 में, जब ‘Indian Territorial Act’ पास हुआ तब ‘विश्वविद्यालय कोर’ को ‘विश्वविद्यालय प्रशिक्षण कोर’ (UTC) के नाम से बदल दिया गया। वर्ष 1942 में यू.टी.सी. को ‘विश्वविद्यालय अधिकारी प्रशिक्षण कॉर्पोरेशन’ (यू.ओ.टी.सी.) के रूप में पुनः नामकरण किया गया।

 भारत में NCC का गठन 1948 के National Cadet Corps Act के साथ किया गया था। इसे 15 जुलाई 1948 को बनाया गया था। National Cadet Corps (NCC) को University Officers Training Corps (विश्वविद्यालय अधिकारी प्रशिक्षण कोर / UOTC) का उत्तराधिकारी माना जा सकता है, जिसे 1942 में अंग्रेजों द्वारा स्थापित किया गया था। 

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, UOTC अंग्रेजों द्वारा निर्धारित अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा। इससे यह विचार आया कि कुछ बेहतर योजनाएं बनाई जानी चाहिए, जो शांति के समय में भी अधिक युवाओं को बेहतर तरीके से प्रशिक्षित कर सकें। पंडित एचएन कुंजरू की अध्यक्षता वाली एक समिति ने राष्ट्रीय स्तर पर स्कूलों और कॉलेजों में एक कैडेट संगठन स्थापित करने की सिफारिश की। National Cadet Corps Act को गवर्नर जनरल ने स्वीकार कर लिया और 15 जुलाई 1948 को National Cadet Corps (NCC / राष्ट्रीय कैडेट कोर) अस्तित्व में आया।

पाकिस्तान के साथ 1965 और 1971 के युद्धों के दौरान, NCC कैडेट रक्षा की दूसरी पंक्ति में शामिल थे। उन्होंने अध्यादेश कारखानों की सहायता के लिए शिविरों का आयोजन किया, मोर्चे पर हथियारों और गोला-बारूद की आपूर्ति की, और दुश्मन के पैराट्रूपर्स को पकड़ने के लिए गश्ती दलों के रूप में भी इस्तेमाल किया गया। 

National Cadet Corps (NCC) कैडेटों ने नागरिक सुरक्षा अधिकारियों के साथ भी हाथ से काम किया और बचाव कार्य और यातायात नियंत्रण में सक्रिय रूप से भाग लिया। 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों के बाद NCC ट्रेनिंग को संशोधित किया गया। रक्षा की दूसरी पंक्ति होने के कारण, NCC ट्रेनिंग में नेतृत्व के गुणों और अधिकारी जैसे गुणों के विकास पर अधिक जोर दिया। NCC कैडेटों को मिलने वाला सैन्य प्रशिक्षण कम कर दिया गया और समाज सेवा और युवा-प्रबंधन जैसे अन्य क्षेत्रों को अधिक महत्व दिया गया।

NCC का आदर्श वाक्य है ‘एकता और अनुशासन’ और इसके चार सिद्धांत हैं जिन पर यह संगठन काम करता है:-

  • हर आज्ञा का मुस्कान के साथ पालन करें
  • समय पर आएं 
  • कड़ी मेहनत करें और बिना किसी झंझट के काम करें
  • कोई बहाना मत बनाओ और कोई झूठ मत बोलो

NCC Full Form : NCC का उद्देश्य

NCC का उद्देश्य युवा नागरिकों के बीच अनुशासन, चरित्र, भाईचारे, साहसिक कार्य की भावना और निस्वार्थ सेवा की संकल्पना विकसित करना है। इतना ही नहीं, इसका उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व के गुणों को और इस भावना को जगाना भी है की जो भी यह करियर चुनेंगे, वे राष्ट्र की सेवा करेंगे।

NCC के तीन उद्देश्य

  1. राष्ट्र के युवाओं में चरित्र, भाईचारा, अनुशासन, नेतृत्व, साहस की भावना, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण और निस्वार्थ सेवा का विकास करना।
  2. जीवन के सभी क्षेत्रों में नेतृत्व प्रदान करने के लिए प्रेरित, संगठित और प्रशिक्षित युवाओं का मानव संसाधन तैयार करना।
  3. युवाओं को रक्षा बलों में शामिल होने के लिए उपयुक्त वातावरण बनाना।

NCC में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को  तीन सर्टिफिकेट प्रदान किए जाते है। ‘A’,’B’, ‘C’ ये तीन सर्टिफिकेट NCC कैडेट प्राप्त करते हैं।

NCC Full Form : NCC ज्वाइन करने के फायदे 

NCC से जुड़ने के कई लाभ हैं। इनमें प्रमुख है सरकारी नौकरी में प्राथमिकता। एनसीसी के कैडेट को सेना, नौ सेना और वायु सेना की भर्तियों में छूट मिलती है। इसके अलावा अन्‍य सरकारी सेवाओं में भी NCC के सार्टिफिकेट को प्राथमिकता मिलती है।

  • खेलों के साथ अनुशासन
  • कैरियर की संभावनाएं 
  • NCC के माध्यम से विद्यार्थियों को कई प्रकार की सहूलियतें मिलती हैं, जैसे-
  • राज्य और केंद्र सरकार की नियुक्तियों में NCC कैडेट को प्राथमिकता दी जाती है।
  • NCC का ‘C’ सर्टिफिकेट प्राप्त कैडेट्‍स के लिए ‘Indian Military Academy’ (IMA) में 64 सीटें रिजर्व होती हैं।
  • NCC ‘B’ या ‘C’ ‍सर्टिफिकेट प्राप्त कैडेट्‍स को ‘Short Service Commission’ (CDS) में की लिखित परीक्षा नहीं देनी पड़ती।
  • कई कॉर्पोरेट कंपनियां NCC के सर्टिफिकेट प्राप्त कैंडिडेट को अपने यहां होने वाली नियुक्तियों में प्राथमिकता देती हैं।
  • सशस्त्र बलों और पैरामिलेट्री फोर्सेस में NCC ‘C’ ‍सर्टिफिकेट प्राप्त कैंडिडेट को विशेष छूट दी जाती है। कुछ सीटें उनके लिए रिजर्व होती हैं।
  • नौसेना के हर कोर्स में छ: नियुक्तियाँ और वायु सेना में 10 फीसदी की छूट हर कोर्स में होती है।
  • विदेश जाने के अवसर – हर वर्ष NCC यूथ एक्चेंज प्रोग्राम के तहत चुनिंदा कैडेट्‍स को विदेश भेजा जाता है। इससे कैडेट्‍स को वहाँ की संस्कृति और सभ्यता को समझने का मौका मिलता है। कैडेट्‍स कई तरह की प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेते हैं। ‘गणतंत्र दिवस’ पर हर साल निकलने वाली परेड के लिए भी NCC कैडेट्‍स का चयन किया जाता है।
  • राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा
  • NCC के प्रशिक्षण शिविरों के दौरान कैडेटों को फुटबाल, वॉलीबॉल, कबड्डी और फायरिंग के गुण भी सिखाए जाते हैं। जो कैडेट अच्छा प्रदर्शन करता है, वह राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनाने के बाद राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग कर बुलंदियों को छू सकता है।
  • प्रमाणपत्र का महत्त्व :National Cadet Corps (NCC) के जरिए विशेष भर्ती योजना के तहत स्नातक उत्तीर्ण वे विद्यार्थी जो NCC का ‘B’ या ‘C’ सर्टिफिकेट प्राप्त कर लेते हैं, वे देश की सुरक्षा से सम्बंधित होने वाली भर्तियों में आवेदन कर सकते हैं। उन्हें इन भर्तियों में अतिरिक्त अंक भी प्रदान किये जाते हैं।
  • NCC कैडेट ‘C’ सर्टिफिकेट में ‘A’ या ‘B’ ग्रेड मिलने के बाद कई प्रकार की छूट के अधिकारी हो जाते हैं। इस सर्टिफिकेट के बाद कैडेट भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए लिखित परीक्षा दिए बिना ही सीधे MSB इंटरव्यू दे सकते हैं। NCC का कैडेट तय मानकों के बाद भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना की भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है।
  • NCC के ‘C’ सर्टिफिकेट पर आधार पर बिना परीक्षा के नौकरी : NCC का ‘C’ सर्टिफिकेट हासिल करने वाले वैसे युवा जिन्हें गणतंत्र दिवस पर दिल्‍ली के राष्‍ट्रीय समारोह की परेड में शामिल होने का मौका मिला हो, उन्‍हें सेना में क्लर्क और तकनीकी पदों के लिए बिना किसी प्रवेश परीक्षा के लिए नियुक्ति पत्र दिए जाने का प्रावधान है।
इन्हें भी देखें :-  What is CAMSKRA Full Form? CAMSKRA का Full Form क्या होता है? जानें CAMS KRA क्या है?

हालांकि इसमें युवाओं को शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल जांच परीक्षा में पास होना पड़ता है। लिखित परीक्षा के लिए उन्‍हें 100 फीसद नंबर दिए जाते हैं। (यह जानकारी NCC की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई है।)

NCC Full Form : National Cadet Corps (NCC) से सम्बन्धित फैक्ट्स 

  • National Cadet Corps (NCC) की स्‍थापना 16 अप्रैल, 1948 में की गई थी।
  • यह अनुशासित और देशभक्त नागरिकों में देश के युवाओं को संवारने में लगे हुए सेना, नौसेना और वायु सेना का एक त्रिकोणीय सेवा संगठन है।
  • भारत में National Cadet Corps (NCC) के माध्यम से उच्च विद्यालयों, महाविद्यालयों और पूरे भारत में विश्वविद्यालयों के कैडेटों को छोटे हथियारों और परेड में बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण प्रदान करता है।
  • भारत के सभी राज्‍यों की राजधानियों में NCC का स्‍थापना दिवस मनाया जाता है, जिसमें कैडेट मार्च पास्‍ट, सांस्‍कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक विकास के कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेते हैं।
  • National Cadet Corps (NCC) समाज कल्‍याण के कार्यों में भी आगे रहा है। अतीत में अनेक गतिविधियों के जरिए और खेल-कूद में भी वह आगे रहा है तथा निशानेबाजी और घुड़सवारी में राष्‍ट्रीय स्‍तर पर अनेक सम्‍मान अर्जित किये हैं।
  • उत्तर प्रदेश का NCC निदेशालय’ देश के सबसे बड़े निदेशालयों में से एक है। यहां करीब 1.19 लाख कैडेट राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
  • National Cadet Corps (NCC) दिवस प्रत्येक वर्ष नवम्बर माह के चौथे रविवार को मनाया जाता है।
  • NCC का आदर्श वाक्य है: “एकता और अनुशासन”।

(National Cadet Corps (NCC) के माध्यम से कैडेटों को प्रशिक्षण देने वाली महिला अधिकारियों को छह माह का मातृत्व अवकाश दिये जाने की संस्तुति की गई है। अभी तक उनको तीन माह का अवकाश मिलता था। साथ ही उनको दो वर्ष तक चाइल्ड केयर अवकाश मिलेगा। रक्षा मंत्रालय ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिया है।)

इन्हें भी देखें :-  What is IG Full Form? IG का Full Form क्या होता है? जानें IG के बारे में जरूरी बातें…

FAQ About NCC Full Form

Q . NCC क्या है? NCC का Full Form क्या होता है?

Ans : NCC की Full Form National Cadet Corps (नेशनल कैडेट कोर) होता है।
NCC Full Form : National Cadet Corps 
NCC Full Form in Hindi : नेशनल कैडेट कोर (हिंदी में अर्थ “राष्ट्रीय छात्र सेना”)
एनसीसी (NCC) यानी नेशनल कैडेट कोर (National Cadet Corps) देश के लिए अनुशासित और देशभक्‍त युवाओं की फौज खड़ा करने वाला संगठन है।
यह संगठन मुख्य रूप से पूरे भारत में हाई स्कूल, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों से कैडेटों की भर्ती करता है। और इसके साथ ही छोटे हथियारों एवं परेडों में बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण देने का काम करता है। इसका मुख्य कार्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

Q . National Cadet Corps क्या होता है?

Ans : National Cadet Corps (NCC) एक युवा विकास आंदोलन है। इसमें राष्ट्र निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। NCC देश के युवाओं को कर्तव्य, प्रतिबद्धता, समर्पण, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की भावना के साथ उनके सर्वांगीण विकास के अवसर प्रदान करता है ताकि वे सक्षम नेता और उपयोगी नागरिक बन सकें। 
NCC कैडेटों को सामाजिक सेवाओं, अनुशासन और साहसिक प्रशिक्षण पर विशेष जोर देने के साथ गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला में अनुभव प्रदान करता है। NCC स्वैच्छिक आधार पर स्कूलों और कॉलेजों के सभी नियमित छात्रों के लिए खुला है। 
इसके अलावा NCC ज्वाइन करने वाले छात्रों के लिए सेना में भर्ती होना जरूरी नहीं होता। लेकिन यदि NCC ज्वाइन करने वाला कोई छात्र यदि सेना में भर्ती होना चाहता है तो उसे भर्ती प्रक्रिया में विशेष छूट दी जाती है। 

Q . National Cadet Corps कब अस्तित्व में आया?

Ans : NCC (National Cadet Corps) 1948 के National Cadet Corps ACT XXXI के तहत अस्तित्व में आया (अप्रैल, 1948 में पारित; 16 जुलाई, 1948 को अस्तित्व में आया)।

Q. NCC कार्यक्रम की प्रकृति क्या है, क्या वह अनिवार्य है या स्वैच्छिक?

Ans : NCC कार्यक्रम की प्रकृति स्वैच्छिक होती है क्योंकि NCC प्रोग्राम ज्वाइन करना या नहीं करना आपकी इच्छा पर निर्भर करता है।

Q. क्या NCC कार्यक्रम शैक्षिक गतिविधि का हिस्सा है या यह सैन्य गतिविधि का हिस्सा है?

Ans : NCC कार्यक्रम शैक्षिक गतिविधि का हिस्सा होता है क्योंकि NCC प्रोग्राम को आप शिक्षण कार्यों के दौरान ज्वाइन करते है। हां लेकिन NCC प्रोग्राम ज्वाइन करने से आपको सेना में ज्वाइन करने में कुछ छूट अवश्य दी जाती है।

Q . NCC प्रोग्राम का उद्देश्य क्या है?

Ans : NCC प्रोग्राम का उद्देश्य देश के युवाओं में चरित्र, कमान, अनुशासन, नेतृत्व, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण, साहस की भावना और निस्वार्थ सेवा के आदर्शों का विकास करना।
संगठित, प्रशिक्षित और युवाओं को जीवन के सभी क्षेत्रों में नेतृत्व प्रदान करने के लिए और राष्ट्र की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध मानव संसाधन बनाने के लिए।
सशस्त्र बलों में करियर बनाने के लिए युवाओं को प्रेरित करने के लिए उपयुक्त वातावरण प्रदान करना है।

Q . NCC का आदर्श वाक्य क्या है?

Ans : NCC का आदर्श वाक्य है: “एकता और अनुशासन”।

Q . NCC दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : हर साल नवंबर महीने के आखिरी रविवार को NCC दिवस मनाया जाता है। 

Q . नेशनल लेवल पर NCC मुख्यालय कहाँ स्थित है?

Ans : नेशनल लेवल पर NCC मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

Q . NCC ज्वाइन करने वाले छात्र को क्या कहा जाता है?

Ans : NCC ज्वाइन करने वाले छात्र को “कैडेट” के पदनाम से संबोधित किया जाता है। 

Q . NCC में ज्वाइन करने के लिए छात्र की आयु सीमा क्या है?

Ans : NCC में जूनियर डिवीजन (जूनियर विंग) में ज्वाइन करने वाले कैडेटों के लिए आयु सीमा 12 से 18.5 वर्ष है।
वहीं सीनियर डिविजन (सीनियर विंग) के कैडेटों के लिए आयु सीमा 26 वर्ष की निर्धारीत की गईं है।

तो दोस्तों ऊपर ऑर्टिकल में हमने आपको NCC के बारे में (NCC Full Form) और National Cadet Corps (नेशनल कैडेट कोर) के बारे में जानकारी दी है।

उम्मीद है इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको NCC की फुल फॉर्म (NCC Full Form) की जानकारी हो गईं होगी। इसी तरह की और भी फुल फॉर्म जानने के लिए आप हमारी वेबसाइट के और भी ऑर्टिकल देख सकते हैं। ऑर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद 

NCC Full Form in Hindi

Full Form of NCC

एनसीसी का मतलब

एनसीसी का फुल फॉर्म

दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी कैसी लगी।

अगर ये आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे 5 star रेटिंग दीजिए!

Average rating 5 / 5. Vote Count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Kavita Devi
Kavita Devi

 कविता देवी  हिन्दी में जानें ब्लॉग की Founder और Author है। इन्हें हमेशा से इंटरनेट पर जानकारी पढ़ना और उसे अन्य लोगों के साथ शेयर करना पसंद है। अगर आपको इनके द्वारा शेयर की गई जानकारी अच्छी लगती है तो आप इन्हे Social Media पर फॉलो कर सकते है। Thank You!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *