BOCW Full Form in Hindi | BOCW का मतलब क्या है? जानें BOCW Act के बारे में जरुरी बातें

5
(1)

BOCW Full Form

BOCW का मतलब (BOCW Full Form) Building and Other Construction Workers (बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स) होता है। दरअसल ये शब्द BOCW तब से प्रचलन में आया जब बिल्डिंग तथा अन्य निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के लिए केंद्र सरकार ने बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर एक्ट 1996 (BOCW – Building and Other Construction Workers Act) बनाया गया।

Table of Contents

BOCW Full Form : Building and Other Construction Workers

BOCW Full Form In Hindi : बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स (हिंदी में अर्थ भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण अधिनियम)

BOCW Full Form :- Building and Other Construction Workers

BOCW Act : Building and Other Construction Workers Act 1996

दरअसल बिल्डिंग और दूसरे कंस्ट्रक्शन वर्कर सबसे ज्यादा असुरक्षित होते हैं। उनका काम भी अस्थायी और काम के घंटे काफी लंबे होते हैं। इसलिए उनके हितों को सुरक्षित रखने के लिए केंद्र सरकार ने बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर एक्ट 1996 ( BOCW Act – Building and Other Construction Workers act ) बनाया था। इस ऐक्ट के तहत सभी राज्यों में BOCW वेलफेयर बोर्ड बनाए गए हैं। BOCW Full Form

इस एक्ट के अनुसार कोई भी निर्माण कार्य जिस पर 10 लाख रुपये से अधिक की लागत आती है उसमे उसके कुल लागत की एक फीसदी रकम Building and Other Construction Workers act (BOCW Act) के तहत जमा करनी होती है. जिसे 18 स्कीमों के जरिए कंस्ट्रक्शन श्रमिकों के कल्याण के लिए खर्च करना होता है।

बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर एक्ट 1996

इस एक्ट में भवन तथा अन्य निर्माण श्रमिकों के रोजगार तथा सेवा शर्तों के साथ ही उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याणकारी उपायों के प्रावधान हैं। इसके तहत राज मिस्त्री, ईंट पकाने वाले मजदूर, प्लंबर, वैल्डर, इलेक्ट्रिशियन, सीवरेज, मार्बल, टाइल लगाने वाले और पेंटर-पीओपी करने वाले आदि शामिल हैं।

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्य में लगे श्रमिक जो असंगठित श्रमिकों की श्रेणी में आते हैं को जोखिम पूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने, अस्थाई एवं अनियमित रोज़गार, अनिश्चित कार्यअवधि, मूलभूत तथा कल्याण सुविधाओं आदि के अभाव के कारण इनकी स्थिति अत्यंत कमज़ोर तथा दयनीय होती है। पर्याप्त क़ानूनी प्रावधानों के अभाव के कारण कर्मकारों की दुर्घटनाओं की सही – सही जानकारी हासिल करना, जिम्मेदारी निर्धारित करना एवं सुधारात्मक उपाय अमल में लाना दुर्लभ कार्य था। इसलिए कर्मकारों की सुरक्षा, कल्याण एवं अन्य सेवा शर्तों को सुव्यवस्थित करने हेतु व्यापक केन्द्रीय विधान कि आवश्यकता महसूस की गई।

इन्हें भी देखें :-  PTP Full Form in Hindi | PTP का मतलब क्या होता है? जानें PTP के बारे में जरुरी बातें

कर्मकारों की नियोजन तथा सेवा शर्तें, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण उपायों को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा Building and Other Construction Workers (Employment and Terms of Service) Act, 1996 (BOCW Act) का सृजन किया गया है।

Building and Other Construction Workers act (BOCW Act) का उद्देश्य

भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों में नियोजित श्रमिक असंगठित क्षेत्र के श्रमिक हैं जो अत्यन्त गरीब व शोषित वर्ग से सम्बंधित होते हैं। ऐसी स्थिति में इनकी कार्यदशाओं में सुधार व इन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शासन द्वारा बोर्ड का गठन कर उन्हें विभिन्न आर्थिक सहायता योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। BOCW Full Form

भवन एवं अन्य निर्माण कार्यो में नियोजित विभिन्न श्रेणी के कामगारों की कार्य दशाओं व् उनके कार्यो के गुणवत्ता में सुधार व विभिन्न हितकारी योजनाओ के माद्यम से आर्थिक सहायता देकर उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाना है।

BOCW Act में क्या व्यवस्था है? (What is the arrangement in BOCW act?)

साथियों, आपको जानकारी दे दें कि Building and Other Construction Workers act (BOCW Act) के मुताबिक ऐसा कोई भी निर्माण कार्य, जिसमें 10 लाख रुपए से अधिक की लागत आती है, उसके कुल लागत की एक प्रतिशत रकम इस एक्ट के तहत जमा करनी आवश्यक है।

इसे उपकर अथवा सेस (CESS) पुकारा जाता है। इस रकम को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए व्यय किया जाता है। मूल रूप से BOCW Act-1996 में श्रमिकों के रोजगार, सेवा शर्त, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याणकारी उपायों के लिए प्रावधान किया गया है। BOCW Full Form

BOCW के तहत कौन कौन आता है?

दोस्तों, आइए अब आपको जानकारी देते हैं कि BOCW यानी भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिकों के अंतर्गत कौन कौन आता है –

  • राजमिस्त्री
  • ईंट पकाने वाले मजदूर
  • प्लंबर
  • वैल्डर
  • इलेक्ट्रीशियन
  • सीवरेज मार्बल
  • टाइल लगाने वाले
  • पेंट
  • पीओपी लगाने वाले श्रमिक आदि

BOCW Act – Building and Other Construction Workers act के तहत श्रमिकों की किस प्रकार सहायता की जाती है?

इस एक्ट के तहत विभिन्न राज्य के राज्य सरकारों द्वारा श्रमिकों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जाती है। और उनके द्वारा श्रमिकों की सहायता प्रदान की जाती है। इस एक्ट के तहत विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा अपने अपने राज्य में अलग अलग योजनाएं चलाई जाती हैं जैसे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस समय इस समय श्रमिकों के लिए निम्न योजनाएं चलाई जा रही है BOCW Full Form

  • मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना
  • संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना
  • अटल आवासीय विद्यालय योजना
  • आवासीय विद्यालय योजना
  • कौशल विकास, तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना
  • कन्या विवाह सहायता योजना
  • शौचालय सहायता योजना
  • आपदा राहत सहायता योजना
  • महात्मा गाँधी पेंशन योजना
  • गम्भीर बीमारी सहायता योजना
  • निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय चेतना योजना
इन्हें भी देखें :-  What is CME Full Form? CME का Full Form क्या होता है? जानें CME के बारे में जरूरी बातें…

इन योजनाओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UPBOCW) की ऑफिशियल वेबसाइट https://upbocw.in/StaticPages/schemes.aspx को देख सकते हैं।

UP BOCW Official website hompage

BOCW Act कहां लागू होता है?

दोस्तों, आपको जानकारी दे दें कि तत्कालीन केंद्र सरकार बीओसीडब्ल्यू एक्ट (BOCW act) आज से 28 वर्ष पूर्व सन् 1996 में लाई थी। यह बीओसीडब्ल्यू एक्ट उन तमाम प्रतिष्ठानों पर लागू है, जो फैक्ट्री एक्ट (factory act) यानी कारखाना अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत (registered) हैं। जहां निर्माण कार्य हो रहा है। BOCW Full Form

UPBOCW LOGO

BOCW Act के तहत रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता

मित्रों, अब आपको जानकारी देते हैं कि BOCW एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन के लिए क्या पात्रता आवश्यक है? इसका ब्योरा इस प्रकार से है

  • आवेदक भारत का नागरिक हो।
  • आवेदक की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 60 वर्ष तक हो।
  • आवेदक द्वारा निर्माण श्रमिक के रूप में कम से कम 90 दिन यानी तीन माह तक कार्य अवश्य किया गया हो। BOCW Full Form

BOCW Welfare Board में रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

BOCW Welfare Board में रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स इस प्रकार है

  • निर्माण श्रमिक का नियोजन प्रमाण पत्र/स्व घोषणा पत्र।
  • आवेदक के आधार कार्ड की फोटो कापी।
  • आवेदक की बैंक पासबुक।
  • निर्माण श्रमिक के दो पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ।
  • आवेदक का आयु प्रमाण पत्र (इनमें से कोई भी डॉक्यूमेंट) – वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड, ग्राम पंचायत अधिकारी / ग्राम प्रधान / पार्षद द्वारा जारी प्रमाण पत्र, विद्यालय से प्राप्त अभिलेख, जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रार से प्राप्त सर्टिफिकेट, किसी मेडिकल आफिसर का प्रमाण पत्र, या नोटरी द्वारा सत्यापित निर्माण श्रमिक का शपथ पत्र

BOCW Board में रजिस्ट्रेशन कैसे कराया जा सकता है?

BOCW Board में रजिस्ट्रेशन जनसुविधा केंद्र के माध्यम से किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त यदि आप चाहें तो जिस राज्य में आप रह रहे हैं, वहां के BOCW Welfare Board के पोर्टल के माध्यम से स्वयं आनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं। आइए रजिस्ट्रेशन की प्रॉसेस जान लेते हैं, जो कि इस प्रकार से है – BOCW Full Form

  • अपने सारे जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, नियोक्ता सर्टिफिकेट एवं पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ निकट के जनसेवा केंद्र पर जाएं।
  • यहां संचालक आपका फार्म ऑनलाइन भरकर आपके डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड कर देगा।
  • सारी जानकारी सबमिट हो जाने और दस्तावेज अपलोड हो जाने के बाद आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद एक रिसिप्ट जनरेट हो जाएगी। अब इसे डाउनलोड कर लें।
  • इसका प्रिंट लेकर आप भविष्य के संदर्भ के लिए एवं अपने आवेदन का स्टेटस जानने के लिए अपने पास सुरक्षित रख सकते है।
इन्हें भी देखें :-  What is NDML KRA Full Form? NDML KRA का Full Form क्या होता है? जानें NDML KRA क्या है?

What is BOCW card? (BOCW Card क्या होता है?)

BOCW Card

BOCW Card एक प्रमाणित SCOSTA कार्ड होता है जिसका उपयोग भारत सरकार द्वारा निर्धारित कई ई-गवर्नेंस नीतियों के अनुसार किया जाता है। BOCW Smart Card पर श्रमिक के सभी बेसिक डीटेल्स दी होती है और इसके साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स कार्ड पर एम्बेडेड चिप में स्टोर रहती हैं। यह कार्ड विभाग को श्रमिक के परिवार के विवरण, श्रमिक को दी गई योजना के विवरण की तुरंत जांच करने में सहायता करता है। BOCW Full Form

इसे भी जानें :– Jasper AI क्या है? Jasper AI के द्वारा ब्लॉग के लिए एक Unique, Seo फ्रैंडली आर्टिकल कैसे लिखें?

FAQ About BOCW Full Form

Q. BOCW की फुल फॉर्म क्या होती है? What is BOCW Full Form?

Ans :- BOCW का मतलब (BOCW Full Form) Building and Other Construction Workers (बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स) होता है। दरअसल ये शब्द BOCW तब से प्रचलन में आया जब बिल्डिंग तथा अन्य निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के लिए केंद्र सरकार ने बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर एक्ट 1996 (BOCW – Building and Other Construction Workers Act) बनाया गया।

BOCW Full Form : Building and Other Construction Workers
BOCW Full Form In Hindi : बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स

Q. Bocw ACT क्या है? What is the BOCW Act?

Ans : भवन और अन्य निर्माण कार्य में लगे हुए श्रमिको के सामाजिक कल्याण हेतु भारत सरकार द्वारा बनाया गाया क़ानून Building and Other Construction Workers Act (BOCW act) कहलाया। इस क़ानून को भारत सरकार द्वारा इसमें लगे श्रमिकों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ कार्य वातावरण प्रदान करने के लिए अधिनियमित किया गया है।

Q. BOCW Card क्या है? What is a BOCW Card?

Ans : BOCW Card एक प्रमाणित SCOSTA कार्ड होता है जिसका उपयोग भारत सरकार द्वारा निर्धारित कई ई-गवर्नेंस नीतियों के अनुसार किया जाता है। BOCW Smart Card पर श्रमिक के सभी बेसिक डीटेल्स दी होती है और इसके साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स कार्ड पर एम्बेडेड चिप में स्टोर रहती हैं। यह कार्ड विभाग को श्रमिक के परिवार के विवरण, श्रमिक को दी गई योजना के विवरण की तुरंत जांच करने में सहायता करता है।

Q. BOCW act के तहत भुगतान करने के लिए कौन जिम्मेदार है? Who is Responsible for BOCW?

Ans : भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण उपकर अधिनियम, 1996 की धारा 2(1)(i)(iii) के प्रावधानों के तहत, ठेकेदार नियोक्ता है, अर्थात वह व्यक्ति जो भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण उपकर [BOCW] का भुगतान करने के लिए जिम्मेदार है।

Q. क्या BOCW कारखानों में लागू होता है? Is BOCW applicable in Factories?

Ans : BOCW Act उन कारखानों यां प्रतिष्ठानों पर लागू होता है जो कारखाना अधिनियम के तहत पंजीकृत हैं एवम जहाँ किसी तरह का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

Q. BOCW का क्या लाभ है? What is the benefit of BOCW?

Ans : एक बार BOCW Card बन जाने के बाद, श्रमिक इसका उपयोग विभिन्न सामाजिक सुरक्षा लाभों जैसे चिकित्सा सहायता, मातृत्व लाभ, दुर्घटना कवर, पेंशन, अपने बच्चों के लिए शैक्षिक सहायता, मृत्यु के मामले में परिवार के सदस्यों को सहायता के लिए आवेदन करने और प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं।

तो दोस्तों उम्मीद करता हूँ की ऊपर दी गयी जानकारी के द्वारा आपको मालूम हो गया गया होगा कि BOCW का फुल फार्म क्या होता है? BOCW full form or BOCW Full Form in Hindi इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप दिए गए लिंक https://www.upbocw.in/ पर भी देख सकते हो।

दोस्तों आशा करता हूँ कि आपको मेरे द्वारा दी गयी यह जानकारी पसंद आयी होगी इस तरह की और भी जानकारी पाने के लिए आप इस वेबसाइट की और भी पोस्ट देख सकते हैं। BOCW Full Form

दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी कैसी लगी।

अगर ये आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे 5 star रेटिंग दीजिए!

Average rating 5 / 5. Vote Count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Kavita Devi
Kavita Devi

 कविता देवी  हिन्दी में जानें ब्लॉग की Founder और Author है। इन्हें हमेशा से इंटरनेट पर जानकारी पढ़ना और उसे अन्य लोगों के साथ शेयर करना पसंद है। अगर आपको इनके द्वारा शेयर की गई जानकारी अच्छी लगती है तो आप इन्हे Social Media पर फॉलो कर सकते है। Thank You!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *